ऐतिहासिक स्थल पर बढ़ा विवाद, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
पिछोर | नगर के एक प्राचीन स्थल को लेकर विवाद गहराने लगा है। इस संबंध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
परिषद पदाधिकारियों का आरोप है कि संबंधित स्थल सैकड़ों वर्ष पुराना है और इसे हिंदू राजा प्रसंग देव की चौकी बताया जाता है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर इस मुद्दे को साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्थल के स्वरूप में बदलाव कर उसकी पहचान बदलने की कोशिश की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ी है। परिषद ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
परिषद अध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि संगठन ऐतिहासिक धरोहर के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सतीश शर्मा, विजय पांडे, आशीष भार्गव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर विवाद को बढ़ने से रोकने की अपील की।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई