विनोद मालवीय बने हैहय कलचुरि महासभा की युवा इकाई के उप महासचिव

SHARE:

📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कर सलाहकार विनोद मालवीय को अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन की मध्यप्रदेश युवा इकाई में उप महासचिव (डिप्टी जनरल सेक्रेटरी) पद पर मनोनीत किया गया है।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि श्री मालवीय को यह दायित्व उनके सामाजिक कार्यों में सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में समाज के एकीकरण, सशक्तिकरण और प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

श्री विनोद मालवीय लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और विभिन्न वर्गों को जोड़ने में उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
यह मनोनयन न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान भी है।

‘ऑपरेशन मुखौटा’ | राजधानी में ‘रिलैक्सेशन’ की आड़ में देह व्यापार का जाल : स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे, थाना क्षेत्रों में खुलेआम चल रहा गोरखधंधा


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई