भोपाल-बैरसिया रोड पर भीषण हादसा : कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर; मृतकों में तेजस रिपोर्टर प्रबंध संपादक के दो भाई

SHARE:

📰 आजम खान
भोपाल/बैरसिया। भोपाल-बैरसिया रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रायपुर जोड़/निपानिया क्षेत्र में रात करीब 9 से 11 बजे के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार बलेनो कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार चार युवक लाम्बा खेड़ा और काछी बरखेड़ा क्षेत्र से निकले थे और चाय पीने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार के परखच्चे उड़े, चेसिस काटकर निकाले गए शव

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह पिचक गई थी। रेस्क्यू टीम को कार की चेसिस काटकर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा।

हादसे में हर्ष मेहरा, सतीश मेहरा और लक्की अहिरवार/कुशवाह की मौत हो गई, जबकि गब्बर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लापरवाही बनी कारण, गांव में पसरा मातम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन को सही अंदाजा नहीं लग सका और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही काछी बरखेड़ा गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पत्रकार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे ने तेजस रिपोर्टर परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। हादसे में प्रबंध संपादक सूरज मेहरा जी के दोनों भाइयों का असमय निधन होना अत्यंत हृदय विदारक है। यह उनके परिवार की अपूरणीय क्षति है। हम दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सद्गति और शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई