एस.के.मेहरा भोपाल मंडीदीप/रायसेन। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से रायसेन जिले में बड़ा विस्तार किया है। इसी कड़ी में मंडीदीप ब्लॉक की जिम्मेदारी युवा और सक्रिय चेहरे मोहम्मद यासीन को सौंपी गई है, जिन्हें NSUI का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला कांग्रेस प्रभारी शैलेंद्र पटेल तथा सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल की सहमति से की गई है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद मंडीदीप क्षेत्र में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यासीन के समर्थकों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला फैसला बताया है।

अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद यासीन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मंडीदीप क्षेत्र में छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और संगठन की विचारधारा को हर छात्र तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

यासीन की नियुक्ति पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है। तेजस रिपोर्टर में प्रबंध संपादक का पदभार संभाल रहे हैं।






