ईद-उल-फितर पर उमड़ा जनसैलाब : अमन-चैन की दुआओं से गूंजा ईदगाह, भाईचारे की मिसाल बना शहर

SHARE:

📰 राजू अतुलकर
मंडीदीप | औद्योगिक नगर मंडीदीप में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सतलापुर थाना परिसर के पीछे स्थित नई ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर देश और समाज में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
सुबह होते ही ईदगाह परिसर में लोगों का आना शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा मैदान नमाज़ियों से भर गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे वातावरण में सौहार्द और अपनापन साफ झलक रहा था।

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

ईद के मौके पर शहर की खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई जब हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान पूरे शहर में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि ईदगाह के अलावा, ईदगाह मस्जिद और मोहम्मदी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में नमाज़ अदा की गई
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। वहीं नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई।

इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, तहसीलदार हेमंत शर्मा, थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी और रंजीत सराठे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
कार्यक्रम में अन्य समाजों के भी कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें दीपेश मारण, राकेश मालवीय, दशरथ मीणा, राजू मेहर, अनूप पाल, मनीष मालवीय सहित मुस्लिम समाज के मो. सोहेल खान, असलम पठान, नौशाद पटेल, शाहिद मामू, अख्तर अली, इमरान पठान, हाफिज मो. यूसुफ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का स्वर्णिम युग: जब दिग्गजों का था एकछत्र राज,कमलनाथ-दिग्विजय, अर्जुन सिंह- मोतीलाल बोरा, श्यामाचरण शुक्ल

मंडीदीप की यह तस्वीर बताती है कि त्योहार सिर्फ एक समुदाय के नहीं होते बल्कि पूरा शहर मिलकर खुशियां मनाता है
यही असली भारत की पहचान है — एकता, भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई