त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट : गौहरगंज में फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द का संदेश

SHARE:

📰 प्रेमनारायण राजपूत
रायसेन/गौहरगंज | आगामी नवरात्रि, रामनवमी और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गौहरगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में एसडीओपी शीला सुराणा और थाना प्रभारी विनोद परमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह के फ्लैग मार्च से न सिर्फ असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई