मंडीदीप सिविल अस्पताल में फाइब्रोस्कैन कैंप: 272 लोगों की जांच, 107 में फैटी लीवर के संकेत

SHARE:

📰 राजू अतुलकर
मंडीदीप | शहर के सिविल अस्पताल में बुधवार को आयोजित निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस विशेष कैंप में कुल 272 लोगों की लीवर जांच की गई, जिसमें 107 लोगों में शुरुआती फैटी लीवर के लक्षण सामने आए, जबकि करीब 15 प्रतिशत लोगों में फाइब्रोसिस के संकेत पाए गए।

बिना बायोप्सी के आधुनिक जांच सुविधा

यह शिविर डॉ. पवन सेंगर और डॉ. शलभ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान एडवांस फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से बिना किसी दर्द या बायोप्सी के लीवर की स्थिति का परीक्षण किया गया। सहयोगी संस्था जोइड्स हेल्थ केयर की मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गौरी पटेल ने बताया कि यह तकनीक लीवर में फैट और कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों की शुरुआती पहचान में मददगार है।

खराब लाइफस्टाइल बन रही मुख्य कारण

डॉ. पवन सेंगर ने बताया कि आजकल शराब सेवन, जंक फूड, मोटापा, डायबिटीज और हेपेटाइटिस बी-सी जैसी समस्याओं के कारण लीवर संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में काम करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन जांच मात्र 10-15 मिनट में लीवर की फैट और कठोरता का सटीक आकलन कर देती है।

मरीजों को दी गई सलाह और उपचार

शिविर में आए अधिकांश लोग 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग के थे। जांच के बाद करीब 60 लोगों को दवा, 30 को फॉलोअप जांच और अन्य को जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी गई।

लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय

डॉ. शलभ तिवारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि थकान, पेट दर्द या त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि
  • शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें
  • संतुलित आहार लें, तला-भुना भोजन कम करें
  • ब्लड शुगर नियमित जांचें
  • पर्याप्त पानी पिएं और पूरी नींद लें
उन्होंने यह भी बताया कि यदि समय रहते पहचान हो जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में फैटी लीवर 6 महीने में नियंत्रित किया जा सकता है।

हर महीने लगेगा कैंप

डॉ. सेंगर ने बताया कि सिविल अस्पताल में पहली बार इस तरह का कैंप आयोजित किया गया है और अब इसे नियमित रूप से मासिक शिविर के रूप में आयोजित करने की योजना है। अगला कैंप अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

‘ऑपरेशन मुखौटा’ | राजधानी में ‘रिलैक्सेशन’ की आड़ में देह व्यापार का जाल : स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे, थाना क्षेत्रों में खुलेआम चल रहा गोरखधंधा


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई