📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | औद्योगिक नगर मंडीदीप में आगामी ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस संबंध में मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कमेटी के सदर हाजी अल्ताफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में ईद की नमाज का समय और स्थान तय कर लिया गया है। इसके अनुसार सुबह 8:00 बजे ईदगाह में हाफिज मुती उर्रहमान, सुबह 8:30 बजे ईदगाह मस्जिद में हाफिज नसरुद्दीन खान, तथा सुबह 9:00 बजे मोहम्मदी मस्जिद में हाफिज मंजूर द्वारा नमाज अदा कराई जाएगी।
व्यवस्थाओं को लेकर बनाई गई टीमें
मोहम्मदी मस्जिद में आयोजित बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए युवाओं की विभिन्न समितियां गठित की गईं। इन समितियों को पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाज के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
बैठक में हाजी चंदू भाई, हाजी अब्दुल रहीम खान, हाजी इम्तियाज हुसैन, अतीक अहमद, हाजी रमजान खान, हाजी नफीस भाई, सरफराज खान, सलमान अली, असलम पठान, राशिद अली, रजा खान सहित समाज के कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






