रेल ओवरब्रिज मरम्मत के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद

SHARE:

रिपोर्ट सूरज मेहरा |                            भोपाल मप्र | जिला प्रशासन के निर्देश पर भोपाल बायपास स्थित सुखीसेवनिया रेल ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होने जा रही है। ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल को ठीक करने के लिए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है, जिसके तहत ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

इस दौरान ओवरब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे।

इस तरह रहेगा डायवर्जन प्लान:

भोपाल बायपास से पटेल नगर और बंजारा चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को रायसेन रोड की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन सलामतपुर होते हुए सुखीसेवनिया पहुंच सकेंगे। वहीं, सुखीसेवनिया से आने वाले भारी वाहन भी वालमपुर घाटी, सलामतपुर और रायसेन मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
यह ट्रैफिक व्यवस्था 17 मार्च से लागू होकर 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।
जिला भोपाल (देहात) पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

– सुरक्षा पहले—मरम्मत के चलते बदला रास्ता सहयोग से ही आसान होगा सफर।

 

SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई