रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी – थाना बामौर कलां क्षेत्र के ग्राम बुढानपुर में शनिवार को अचानक हुए विवाद और पत्थरबाजी से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार कुजूर 14 मार्च 2026 को क्षेत्र में नियमित भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुढानपुर में तिलकराम वंशकार के घर के सामने कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे हैं और पत्थर फेंककर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि प्रकाश जाटव, शोभाराम जाटव और सोनू जाटव तिलकराम वंशकार के घर के सामने खड़े होकर जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे तथा मारपीट करने के लिए उतारू थे। तीनों द्वारा घर पर पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी किया गया था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया और उनके परिजनों को भी उन्हें घर ले जाने की हिदायत दी। लेकिन तीनों आरोपी किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार झगड़ा करने पर आमादा रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और किसी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश जाटव पुत्र सुम्मा जाटव (53 वर्ष), शोभाराम जाटव पुत्र सुम्मा जाटव (36 वर्ष) और सोनू जाटव पुत्र प्रकाश जाटव (27 वर्ष) निवासी ग्राम बुढानपुर थाना बामौर कलां जिला शिवपुरी शामिल हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास तनपोश के अलावा कोई अन्य वस्तु नहीं मिली। इसके बाद तीनों को थाना लाकर हवालात में बंद किया गया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी बामौर कलां संजय लोधी के निर्देशन में एएसआई दिनेश प्रताप सिंह एवं राहुल राठौर द्वारा की गई, जिसमें पुलिस की तत्परता से संभावित बड़ी घटना टल गई और गांव में शांति व्यवस्था कायम रही।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






