रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | औद्योगिक नगर मंडीदीप में कथित धर्मांतरण को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शिकायत मिलने पर मंडीदीप थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिमा धाम कॉलोनी निवासी योगेन्द्र सराठे (27) ने अपनी पत्नी और साथियों के साथ थाना मंडीदीप पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विरिज कुमार और उनकी पत्नी ब्यूला निराला ने उन्हें आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
https://youtube.com/shorts/gqSzovVS2ko
एक लाख रुपये देने का कथित प्रस्ताव
शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे वे अपनी पत्नी के साथ बमुलिया स्थित एक चर्च पहुंचे थे। वहां मौजूद आरोपियों ने कथित रूप से उनसे कहा कि यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने शुरुआत में 25 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में देने का प्रस्ताव रखा और उनसे प्रार्थना करने तथा बाइबल पढ़ने के लिए कहा।
योगेन्द्र सराठे का कहना है कि उन्हें यह प्रस्ताव अनुचित लगा, जिसके बाद वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तुरंत वहां से लौट आए। बाद में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय लोगों को दी और साथियों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
मंडीदीप पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों विरिज कुमार और ब्यूला निराला के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्रीम सिटी कॉलोनी क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग लालच देकर धर्मांतरण कराने की गतिविधियां चला रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों को वहां से कुछ बाइबल की किताबें भी मिलने की बात कही जा रही है, जिसके चलते माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
बाद में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना मंडीदीप पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला संयोजक शिवराज धाकड़, जिला सह मंत्री सुरेश मेहरा, विपुल वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
मंडीदीप पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
घटना के बाद औद्योगिक नगर मंडीदीप में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की बात कह रही है।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






