SDOP शीला सुराणा की रणनीति से खुला नकबजनी कांड: औबेदुल्लागंज पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ₹80 हजार का माल बरामद

SHARE:

📰 डिजिटल डेस्क
औबेदुल्लागंज/रायसेन | क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग नकबजनी की घटनाओं का औबेदुल्लागंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए माल में से करीब 80 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस पूरे ऑपरेशन में एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व और रणनीतिक मार्गदर्शन की विशेष सराहना की जा रही है, जिनके निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया।

ताले तोड़कर अलमारियों से उड़ाए थे जेवर और नकदी

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी 2026 को फरियादी सुनीता ने थाना औबेदुल्लागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लोहे की अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नगद सहित लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

इसी दिन एक अन्य फरियादी पदम सिंह चौहान ने भी शिकायत दर्ज कराई कि 15 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर दो अलमारियों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

‘ऑपरेशन मुखौटा’ | राजधानी में ‘रिलैक्सेशन’ की आड़ में देह व्यापार का जाल : स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे, थाना क्षेत्रों में खुलेआम चल रहा गोरखधंधा

एसडीओपी के मार्गदर्शन में बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह की टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कासिफ उर्फ सोहिल (30 वर्ष) निवासी आयसर कंपनी के सामने सतलापुर और प्रवीण उर्फ अन्ना (27 वर्ष) निवासी बगीचा कॉलोनी मंडीदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने उनके पास से चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

एक और आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में प्रांजल चौहान नामक एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उससे सोने के जेवरात और अन्य सामान बरामद होने की संभावना है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी बी.पी. सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश धाकड़ और आरक्षक सूरज वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मानवता हुई शर्मसार : मंडीदीप में गाय के चारे से भोजन उठाती वृद्ध महिला, SDM ने दिखाई संवेदनशीलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इनका कहना…
“पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई