छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी – प्रवीण यादव, बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

रिपोर्ट :इमरान लाला।                                आगर मालवा | मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र संगठन छात्र शक्ति आगर मालवा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान छात्र शक्ति के प्रवीण यादव ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय लोकतंत्र की पहली पाठशाला होते हैं, जहाँ से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव बंद होने के कारण छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए कोई निर्वाचित मंच मौजूद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री स्वयं भी छात्र संघ चुनाव से छात्र नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसलिए युवाओं के नेतृत्व निर्माण के लिए छात्र संघ चुनाव बेहद आवश्यक हैं।
छात्रों ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक मंच मिल सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान कई छात्र मौजूद रहे और सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई