मप्र वक्फ बोर्ड में रोज़ा इफ्तार समारोह, प्रदेशभर के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत

SHARE:

रिपोर्ट : आजम लाला                              भोपाल | पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर में 10 मार्च को रोज़ा इफ्तार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने की, जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु और वक्फ कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश के इमाम-मोअज्जिनों को रोज़े से जुड़ी आवश्यक सामग्री की राशन किट जमाल सिद्दीकी और मुफ्ती-ए-शहर मुफ्ती अबुल कलाम कासमी के हाथों वितरित की गई।

अपने संबोधन में डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उनकी आय से गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं जमाल सिद्दीकी ने मप्र वक्फ बोर्ड के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए आदर्श बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत नायब काजी-ए-शहर की दुआ से हुई। समारोह में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, वक्फ कमेटी के पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई