रिपोर्ट – रोबिन सिंह ठाकुर
जबलपुर | देश में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य को लेकर बुधवार को जबलपुर में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-दक्ष केन्द्र, तहसील कार्यालय जबलपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए जनगणना प्रभारी अधिकारी एवं प्रशिक्षक मनोज नाथानी तथा श्रुति पाटीदार ने अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश समझाए गए तथा सेंसस पोर्टल पर व्यावहारिक अभ्यास (हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग) भी कराया गया, ताकि फील्ड कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का फील्ड कार्य किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ऋषभ जैन, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी बलवंत सिंह राहंगडाले, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार, चार्ज जनगणना अधिकारी तथा जिले में जनगणना कार्य से जुड़े ग्रामीण चार्ज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि, डिजिटल पोर्टल के उपयोग और फील्ड स्तर पर समन्वय की रणनीति से अवगत कराया गया, ताकि आगामी जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






