संवाददाता रायसेन रायसेन। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी बाड़ी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।

धारदार हथियार से किया था हमला
पुलिस के अनुसार 1-2 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात हमलावर ने कांतिबाई पाल और चिंतेश पाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद घायल चिंतेश पाल की शिकायत पर थाना बाड़ी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 332(c) और 109(1) के तहत मामला कायम किया गया। इलाज के दौरान कांतिबाई पाल की मौत हो जाने पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस (हत्या) भी जोड़ दी गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी देवीराम पाल (60 वर्ष) पिता धनराज पाल, निवासी वार्ड नंबर 8 पाल मोहल्ला बाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खनीता (छोटा फावड़ा) भी बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी देवीराम पाल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरे प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक विनीता विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह दांगी, आरक्षक देवेंद्र सिंह, रामूर सिंह और खेमचंद चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है






