रिपोर्ट:इमरान लाला आगर मालवा मप्र | नलखेड़ा में जनता की आवाज उठाने वाली तेजस रिपोर्टर की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से सीसी रोड पर फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर जब तेजस रिपोर्टर ने मुद्दा उठाया, तो आखिरकार नगर परिषद हरकत में आ गई।

सीएमओ के आदेश के बाद नगर परिषद नलखेड़ा के दरोगा मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। दरोगा ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल रंग पंचमी के त्यौहार के कारण अवकाश है, लेकिन कल तक पूरे वार्ड में फैली गंदगी को साफ कर दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन की नींद खुली है और अब उन्हें उम्मीद है कि वार्ड नंबर 1 में जल्द ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी।

Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है







