सुसनेर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, 25 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; नेताओं का भव्य स्वागत

SHARE:

रिपोर्ट:इमरान लाला                                   सुसनेर | भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुसनेर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सांसद लता वानखेड़े, प्रदेश मंत्री एवं आगर जिला प्रभारी जयदीप पटेल, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने बुधवार शाम को नई मंडल कार्यकारिणी घोषित की

नई कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी तथा आईटी सेल प्रभारी शामिल हैं।

घोषित पदाधिकारियों में कल्याण सिंह, अभय जैन, पीरू सिंह सारखा, जसवंत सिंह पालड़ा, मानसिंह गुराड़ी और कमल भावसार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लखन सेन और बनास कुंवर कालूसिंह चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर गोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, हेमराज जाट, कमलसिंह सेमली, सिद्धू सिंह पटपड़ा और दुर्गाबाई विक्रम चौहान को नियुक्त किया गया है।

दिनेश कानुडिया को कोषाध्यक्ष, ईश्वर सिंह पटेल और गोपाल पाटीदार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल जैन को कार्यालय मंत्री तथा नारायण सिंह कलारिया और मनोज सुमन को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। दीपक जैन को मीडिया प्रभारी और स्नेहा युगल किशोर परमार को सह मीडिया प्रभारी, यशवंत बैरागी को सोशल मीडिया प्रभारी, सिया भावसार को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा कार्तिक शर्मा को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गुरुवार शाम स्थानीय विश्राम गृह में नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा मंदसौर जिला प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ नेता दिलीप सकलेचा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, वरिष्ठ नेता डॉ. धीरेंद्र पांडे, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ. गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह गणेशपुरा, मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीएस वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री लखन सेन ने किया।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई