भोजपुर क्षेत्र व मंडीदीप में धुलेंडी पर्व उल्लास और शांति के साथ संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

SHARE:

रिपोर्ट – पंडित अशोक तिवारी
मंडीदीप | नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 स्थित पिपलिया लोरका में धुलेंडी का पर्व इस वर्ष भी हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
पर्व के अवसर पर ग्राम के सर्वश्री गोविंद प्रसाद तिवारी, धर्मपाल सीताराम राजपूत, मनोज शर्मा, राजकुमार अहिरवार, शालिग्राम राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। होली पूजन एवं होलिका दहन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ, जिसके बाद धूलंडी के दिन लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया।
इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सतलापुर थाना की टीम ने क्षेत्र में लगातार गश्त की।

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी समय-समय पर स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते रहे।

वहीं भोजपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजू यादव अपने सहयोगी धनगर एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। जिन स्थलों पर होली पूजन और होलिका दहन का आयोजन हुआ, वहां पुलिस की विशेष निगरानी रही। धूलंडी कार्यक्रम के दौरान भी पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति से माहौल पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित बना रहा।
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में एक विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर तथा प्राचीन रेखाचित्र स्थित हैं, जिससे यहां की सुरक्षा का दायित्व और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। चौकी प्रभारी राजू यादव ने अपने समस्त स्टाफ के साथ इन सभी स्थलों की चौकसी की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाई।
पर्व के दौरान थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी एवं चौकी प्रभारी राजू यादव ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संदेश दिया। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से धुलंडी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई