📰 राजू अतुलकर
मंडीदीप/सतलापुर | आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ शनिवार देर रात संयुक्त अभियान चलाया। मंडीदीप और सतलापुर पुलिस की टीम ने एक साथ होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर कुल 8 पेटी अवैध शराब जब्त की तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस दल ने मंडीदीप, सतलापुर, वर्धमान, राहुल नगर, हाईवे किनारे स्थित ढाबों, स्क्वायर कॉलोनी, रेलवे ब्रिज के नीचे सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो प्रकरण मंडीदीप और आठ प्रकरण सतलापुर क्षेत्र में दर्ज किए गए।
त्योहारों को लेकर बढ़ाई सतर्कता
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि यह कार्रवाई त्योहारों के मद्देनजर की जा रही रूटीन चेकिंग का हिस्सा है। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई गई है ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
जब्त शराब में देसी और मसाला शराब शामिल है।

पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस अभियान में सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित दोनों थानों का पुलिस बल शामिल रहा।
प्रशासन का संदेश स्पष्ट है—त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






