📰 पंडित अशोक तिवारी
मंडीदीप/भोजपुर | आगामी होली, रंगपंचमी, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंडीदीप के नपा सभागार, मंगलबाजार में आयोजित शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे पुलिस निगरानी, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा और नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाई जाएगी।

बैठक में जुलूस मार्ग, नमाज स्थलों की सुरक्षा, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में शासन निर्देशों का पालन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बिजली, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा
जनप्रतिनिधियों ने कुछ क्षेत्रों में लटके हुए बिजली तारों की समस्या उठाई। एसडीएम ने नगर पालिका को स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा एमपीवी अधिकारियों को ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर भी सहमति बनी।

बैठक में मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष अजित चौहान, सचिव अशोक भार्गव, व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल जैन, सोहेल खान, मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्य, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रायसेन में रैपिड एक्शन फोर्स का परिचय अभ्यास, मंडीदीप के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च
भोजपुर में भी शांति का संदेश
इसी क्रम में भोजपुर में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी भारत प्रताप से सिंह द्वारा की गई। चौकी प्रभारी राजू यादव, महंत श्रीश्री 108 श्री पवन गिरी महाराज, मुकेश कीरत, अजय पाल, पिंटू सिंह, दिलीप लोवंशी, मुश्ताक भाई (नीमखेड़ा), राजेश प्रजापति (पिपलिया लोरका) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में अपील की कि होली और रमजान के पावन अवसर पर भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के उकसावे या अफवाह से दूर रहें।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—त्योहार खुशियों और एकता का प्रतीक हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, जबकि आम नागरिकों से सहयोग और जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की गई है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






