रिपोर्ट – पं. अशोक तिवारी
मंडीदीप | मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिल रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17 में सतलापुर से टीला खेड़ी तक 1700 मीटर लंबी, 5 मीटर चौड़ी और 25 सेंटीमीटर मोटाई की मजबूत सीसी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

नगर क्षेत्र के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लंबे समय से क्षेत्रवासी कच्ची सड़क, बरसात के मौसम में कीचड़ और गर्मियों में धूल की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस भव्य सीसी रोड के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी और पूरे मार्ग की सूरत बदल जाएगी।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 25 सेंटीमीटर मोटाई की कंक्रीट सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी और भारी वाहनों के दबाव को भी सहन करने में सक्षम होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
स्थानीय पार्षद श्रीमती दुर्गेश राकेश लोवंशी ने बताया कि
इस सड़क के निर्माण से स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आसपास के रहवासी इलाकों में संपत्ति का मूल्य भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कई और कार्य प्रस्तावित हैं। विकास की यह रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और नगर क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






