📰 स्थानीय संवाददाता
रायसेन | जल जीवन मिशन के तहत जिले में पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायतों के सुपुर्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बाड़ी के ग्राम छींद और छुछार में तीन माह के सफल ट्रायल संचालन के बाद योजनाओं का औपचारिक हस्तांतरण “हर घर जल” उत्सव के माध्यम से किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और जल समितियों की भागीदारी रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के नियमित संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब संबंधित ग्राम पंचायतों के पास रहेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों के संरक्षण और पाइपलाइन व्यवस्था के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों को तकनीकी संचालन, मरम्मत और जल गुणवत्ता की निगरानी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि नल से जल की उपलब्धता से महिलाओं को पानी लाने की कठिनाई से राहत मिलेगी और जलजनित रोगों में कमी आएगी। साथ ही ग्राम स्तर पर जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार, “हर घर जल” केवल बुनियादी सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल आत्मनिर्भरता और सशक्त पंचायत व्यवस्था की ओर एक ठोस कदम है। आगामी समय में अन्य ग्रामों में भी इसी प्रकार योजनाओं का हस्तांतरण किया जाएगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






