औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर में RAF का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च

SHARE:

📰 राजू अतुलकर
रायसेन/मंडीदीप | औद्योगिक थाना सतलापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त परिचय एवं क्षेत्रीय अभ्यास किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ए/107 द्रुत कार्य बल की टीमें जिले में सक्रिय हैं और निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वय अभ्यास कर रही हैं।

इसी क्रम में सतलापुर औद्योगिक क्षेत्र में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस एवं RAF जवानों ने संवेदनशील एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

MP में बच्चा चोरी की अफवाह का कहर : मंदसौर में बुजुर्ग से मारपीट, भोपाल में फेक वीडियो पर FIR, मंडीदीप में निर्दोष पिटा; रायसेन पुलिस ने जारी की चेतावनी

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को परखना, औद्योगिक क्षेत्र की भौगोलिक व सामरिक स्थिति का मूल्यांकन करना तथा आम नागरिकों और उद्योगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।

मंडीदीप में साइबर फ्रॉड : किसान के खातों से रातों रात उड़ाए ₹42,206, मां के ऑपरेशन के लिए रखी थी राशि

फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के संयुक्त अभ्यास से पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रायसेन में रैपिड एक्शन फोर्स का परिचय अभ्यास, मंडीदीप के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियमित सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा है और इसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई