📰 स्थानीय संवाददाता
रायसेन/मंडीदीप | जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ए/107 द्रुत कार्य बल (RAF) द्वारा परिचय अभ्यास (फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज) प्रारंभ किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कमांडेंट जगदीश प्रसाद बलई के आदेश पर 23 से 27 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में RAF की दो टीमें तैनात की गई हैं।

उप कमांडेंट एस. क्यू. अख्तर जमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास के दौरान RAF स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, क्षेत्र की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों का आकलन करना तथा संभावित असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है।

इसी क्रम में थाना मंडीदीप क्षेत्र में पुलिस एवं RAF के संयुक्त बल द्वारा संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया।

प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के अभ्यास से आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






