शिवपुरी में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले शव

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | कोलारस थाना क्षेत्र के गुड़ा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक खेत में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान ग्राम मदनपुरा (थाना बदरवास) निवासी जितेंद्र धाकड़ (19 वर्ष) और सनम आदिवासी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों 25 फरवरी से घर से लापता थे। युवती के गले में मंगलसूत्र मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या से पहले आपसी सहमति से विवाह किया होगा।

पहले भी घर से जा चुके थे

पुलिस विवेचना में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। सामाजिक भिन्नता और पारिवारिक असहमति के कारण दोनों का साथ रह पाना संभव नहीं हो सका। अक्टूबर 2025 में भी दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें बरामद कर युवक को जेल भेजा था।

जमानत पर रिहाई के बाद घटना

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के अनुसार युवक 11 फरवरी को जमानत पर रिहा हुआ था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि रिहाई के बाद दोनों पुनः मिले और परिस्थितियों से निराश होकर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंडीदीप में साइबर फ्रॉड : किसान के खातों से रातों रात उड़ाए ₹42,206, मां के ऑपरेशन के लिए रखी थी राशि

यह घटना एक बार फिर सामाजिक दबाव, पारिवारिक असहमति और युवा मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्नों को सामने लाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि संवाद की कमी और भावनात्मक तनाव युवाओं को अतिवादी निर्णयों की ओर धकेल सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत सहायता लें।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन “किरण” – 1800-599-0019 (24×7 टोल फ्री)
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, परामर्शदाता या विश्वसनीय व्यक्ति से भी संपर्क कर सकते हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई