एमपी से यूपी में मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का मंगल प्रवेश, बामौर कलां में भव्य विमानोत्सव,यूपी में राजकीय अतिथि

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
बामौर कलां/अशोकनगर | बुंदेलखंड के चौरासी क्षेत्र में पंचकल्याणक महोत्सवों की श्रृंखला के पश्चात बामौर कलां में आयोजित वार्षिक विमानोत्सव भव्यता और श्रद्धा का अद्वितीय संगम बन गया। वर्ष 2013 में मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में यहां ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव हुआ था, जिसकी चिरस्थायी स्मृति में प्रतिवर्ष विमानोत्सव आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष भी समाज की भावना और आग्रह पर मुनि पुंगव ससंघ का सान्निध्य प्राप्त हुआ। नगर में रंगोली, तोरणद्वार, बैंड-बाजे, बग्घी, घोड़ी, मयूर नृत्य, पाद-प्रक्षालन, मंगल आरती और जयकारों के बीच भव्य आगवानी की गई। जैन एवं सनातन समाज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

शोभायात्रा और शिलान्यास

22 फरवरी 2026 को विमानोत्सव के अंतर्गत भव्य रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से लगभग दो किलोमीटर तक निकाली गई। पश्चात नवीन स्थल पर जैन समाज द्वारा आरक्षित भूमि पर आचार्य विद्यासागर गुरुकुलम, सुधासागर पशु चिकित्सा भवन एवं अन्य सामाजिक परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि राकेश लोधी सहित समाज के प्रमुखजनों की उपस्थिति में किया गया। मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में विधि-विधान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विश्व शांति महायज्ञ और प्रवचन

मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा,
“वार्षिक विमान महोत्सव में भगवान जिनेन्द्र देव मंदिर से बाहर आकर सर्वसमाज को आशीर्वाद देते हैं। जब आप लोगों ने भी विश्व शांति महायज्ञ करने का मन बना लिया तो हम भी आपके महोत्सव में शामिल होकर जगत कल्याण की कामना कर सकते हैं।”
इस अवसर पर महा शांति धारा, अभिषेक, कलशाभिषेक और फूल-मालाओं का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यूपी में राजकीय अतिथि

कार्यक्रम के उपरांत मुनि पुंगव ससंघ ने अशोकनगर जिले के राजघाट से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया गया। सीमा पर भावभीनी विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि प्रदेशवासियों को नवतीर्थ पंचकल्याणक और विमानोत्सवों का भरपूर लाभ प्राप्त हुआ।

व्यापक सहभागिता और व्यवस्थाएं

आयोजन के दौरान विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु प्रतिदिन अभिषेक, प्रवचन और आहारचर्या के लिए पहुंचते रहे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी संजय सिंह लोधी एवं पुलिस स्टाफ तथा सफाई व्यवस्था में ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई