मंडीदीप में व्यक्ति लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | नगर के पटेल नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एलआईजी-47, पटेल नगर निवासी ,नागेश शिवपुर पिता पापाराम शिवपुर उम्र 72 वर्ष उनका हुलिया कद करीबन 5 फिट.पांच इंच, स्वेटर क्रीम कलर की, पेंट हल्के काले रंग के तथा पैरो में जूते पहने है
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिवार का कहना है कि उनके अचानक लापता हो जाने से घर में चिंता और व्याकुलता का माहौल है। मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इस संबंध में मंडीदीप थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संबंधित व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9993165015 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस ने भी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत थाने को अवगत कराएं, ताकि लापता व्यक्ति को सुरक्षित खोजा जा सके।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई