भोपाल में 35वीं राष्ट्रीय एमपी इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस का आगाज़: परिवार सशक्त होगा तो शिक्षा मजबूत होगी – उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

SHARE:

रिपोर्ट:लक्ष्मी ओझा
भोपाल मप्र | शासकीय हमीदिया कॉलेज, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 35वीं राष्ट्रीय मध्यप्रदेश इकोनॉमिक्स एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ 20 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में मंत्री परमार ने कहा कि परंपरागत विद्या प्राप्ति का मूल आधार परिवार है, इसलिए वर्तमान समय में परिवार संस्था को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों को प्राचीन गुरुकुल परंपरा की तर्ज पर विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि तभी भारत कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर बन सकेगा।

सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. भानुमूर्ति ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘पहले और बाद’ के विश्लेषण को अनिवार्य बताया। मध्यप्रदेश आर्थिक संघ की अध्यक्ष डॉ. नीति जैन ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान संग्रह की नहीं, बल्कि आदान-प्रदान की प्रक्रिया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी ने कहा कि यह सम्मेलन आर्थिक नीतियों के सुधार और शोध आधारित विमर्श के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। आयोजन सचिव डॉ. शरद तिवारी ने कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से करीब 150 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जहां आर्थिक नीतियों, शोध और समकालीन चुनौतियों पर गहन चर्चा होगी।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u