पिपलिया रोड पर इंडियन पोटाश लिमिटेड का जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी

SHARE:

📰 अशोक तिवारी
मंडीदीप | पिपलिया रोड क्षेत्र में इंडियन पोटाश लिमिटेड की ओर से एक कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को जैविक और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कंपनी के उप प्रबंधक श्री सुरजीत सिंह सोलंकी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल की बेहतर पैदावार के लिए केवल रासायनिक खाद पर निर्भर रहना दीर्घकालीन समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि जैविक और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित और वैज्ञानिक उपयोग ही मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा उत्पादन लागत कम करने में सहायक होता है।

उन्होंने किसानों को यह भी समझाया कि मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का चयन किया जाए, ताकि फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों में सुधार हो सके।
कार्यक्रम में राकेश रघुवंशी (सतलापुर), रामस्वरूप मेहरा (पिपलिया लोरक), गौतम लोवंशी (पिपलिया लोरका), विजय लोवंशी (पिपलिया लोरका) सहित क्षेत्र के अनेक किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने ध्यानपूर्वक विशेषज्ञों की बात सुनी और खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों को आत्मसात किया।
यह पहल किसानों को जागरूक करने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u