निशातपुरा में शांति का संदेश: होली और रमजान को लेकर थाना प्रभारी मनोज पटवा की अहम बैठक

SHARE:

रिपोर्ट:आजम लाला
भोपाल | आगामी त्योहारों होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर निशातपुरा थाना में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज पटवा ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि होली और रमजान जैसे पावन अवसरों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
                   बैठक की अध्यक्षता करते थाना प्रभारी मनोज पटवा
बैठक में यह भी बताया गया कि 18 तारीख से रमजान का पवित्र महीना प्रारंभ हो रहा है, जबकि 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। दोनों पर्वों के मद्देनज़र पुलिस ने क्षेत्र में विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा कि “त्योहार खुशियां बांटने का अवसर होते हैं, इन्हें मिलजुल कर मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।”
                             बैठक में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे
बैठक का उद्देश्य साफ था—“मिलजुल साथ मनाएं त्योहार, बनाए रखें शहर में अमन और प्यार।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है। तेजस रिपोर्टर में प्रबंध संपादक का पदभार संभाल रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई