खनियांधाना में गजरथ फेरी के साथ पंचकल्याणक का ऐतिहासिक समापन, ‘बड़ा मंदिर’ में विराजमान हुए प्रभु

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
खनियांधाना | बुंदेलखंड की पावन तपोभूमि खनियांधाना ने एक बार फिर अपने आध्यात्मिक वैभव का अद्भुत दर्शन कराया। नगर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं त्रयगजरथ महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज एवं मुनि निरापद सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में ‘मोक्ष कल्याणक’ की मांगलिक क्रियाएं विधि-विधान के साथ संपन्न हुईं। मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
गजरथ फेरी बनी मुख्य आकर्षण

महोत्सव का सबसे भव्य दृश्य त्रयगजरथ फेरी के दौरान देखने को मिला। सुसज्जित रथों पर विराजित प्रभु की झांकी ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस ऐतिहासिक क्षण को साक्षी बनकर अपने जीवन को धन्य माना।
गजरथ फेरी के उपरांत मुनिसंघ के सानिध्य में श्रीजी को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विधिवत विराजमान कराया गया। प्रभु के मंदिर प्रवेश के पावन अवसर पर पूरे नगर में मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास मनाया गया। नगरवासियों के चेहरों पर अपार आनंद और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।
प्रतिष्ठाचार्यों के निर्देशन में संपन्न हुआ आयोजन
सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश (अशोकनगर) एवं अनुभव जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए। प्रत्येक क्रिया शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न कराई गई, जिससे आयोजन की गरिमा और पवित्रता बनी रही।

भोजनशाला बनी सेवा का केंद्र
पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान भोजनशाला की व्यवस्थाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम सुस्वादु एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। नगर में ‘बादशाह दारू वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध व्यवस्थापकों, भोजनशाला प्रभारी एवं उनकी टीम ने अनुकरणीय प्रबंधन प्रस्तुत किया।
वॉलिंटियर्स और सेवा दल के सदस्यों ने पूरे आयोजन के दौरान नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं दीं। अनुशासन, स्वच्छता और समर्पण का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसकी आगंतुकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
समिति ने जताया आभार
समस्त पंचकल्याणक महोत्सव समिति एवं मीडिया प्रभारी संजीव जैन चौधरी ने बताया कि मुनिसंघ के आशीर्वाद, नगरवासियों के सहयोग और सेवादारों की अथक मेहनत से यह आयोजन खनियांधाना के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गया है।
समिति ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमियों, दानदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
खनियांधाना में संपन्न यह पंचकल्याणक महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का विराट उत्सव बना, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन शक्ति का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर गया- जिसे नगरवासी लंबे समय तक स्मरण करते रहेंगे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u