17 फरवरी को मंडीदीप के इन क्षेत्रों में रहेगा विद्युत अवरोध, जानें किन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली गुल

SHARE:

📰 डिजिटल डेस्क
मंडीदीप | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, मंडीदीप द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति (क्रमांक उ.म.प्र.औ.वि.के./2033-34) के माध्यम से नागरिकों को सूचित किया गया है कि 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
कंपनी के अनुसार नगर पालिका के बोर कार्य के कारण 11 के.व्ही. हिमांशु फीडर को निर्धारित समय के लिए बंद रखा जाएगा। इसके चलते शिवप्रेम वाटिका, मंडी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर व उसके आसपास के इलाके में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में असुविधा न हो।
यह अवरोध आवश्यक कार्य के लिए प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु और सुरक्षित रूप से संचालित की जा सके।
नागरिकों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह पूर्व सूचना जारी की गई है।

32 वर्षों की कर्मनिष्ठ साधना को राष्ट्रीय सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार कल्याण जैन AIJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर विद्युत सेवा पुनः बहाल की जा सके।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u