सतलापुर-लोरका पिपलिया मार्ग पर जाम, पिपलिया लोरका में विशाल भंडारा

SHARE:

रिपोर्ट – स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप/भोजपुर | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक भोजपुर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंडीदीप से भोजपुर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग – लोरका पिपलिया होते हुए कीरत नगर रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने से साधारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।
पंडित अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतलापुर से पिपलिया लोरका तक मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव की स्थिति देखी गई। भीड़ के बीच स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं दिखी। मार्ग किनारे डिस्पोजल सामग्री और अन्य कचरा बिखरा नजर आया, जिससे धार्मिक वातावरण की गरिमा प्रभावित होती दिखी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत, जल निकासी और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ग्राम पिपलिया लोड़का में विशाल भंडारे का आयोजन
सतलापुर गणेश मंदिर वार्ड नंबर 17 में भक्तों ने महा भंडारे का आयोजन किया और यह गणेश मंदिर समिति अध्यक्ष बाला प्रसाद लोवंशी ने बताया कि यह कार्य पिछले 20 वर्षों से चला आ रहा है ।यह समिति की ओर भी सदस्य यहां पर उपस्थित रहे जिनमें सर्वश्री राजेश लोवंशी संतोष, लोवंशी विक्रम उईके संजय मेहता मनोज मिश्रा, पंडित गोपी लाल वर्मा। केसरी भाई लोवंशी सभी सदस्य सेकंड और इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते और है और उत्सव मनाया जाता है।

भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भारत पटेल, दयानंद, देवानंद तिवारी, धर्मपाल, सीताराम राजपूत,राजेश लोवंशी, संतोष लोवंशी, विक्रम उईके, संजय मेहता, मनोज मिश्रा, पंडित गोपी लाल वर्मा, केसरी भाई लोवंशी सभी इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते है और उत्सव मनाया जाता है। गांव के समस्त बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। सामूहिक प्रयास से भंडारा सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां एक ओर आस्था और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर सड़क और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता भी स्पष्ट रूप से महसूस की गई। नागरिकों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि भविष्य में ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u