📰 डिजिटल डेस्क
भोपाल | पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक सक्रिय, निर्भीक और जनपक्षधर लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री कल्याण जैन को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की राष्ट्रीय इकाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का क्षण भी है।

उल्लेखनीय है, कि श्री जैन ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत 19 नवंबर 1994 को साप्ताहिक ‘एशियन रिपोर्टर’ से की। इसके बाद 24 अक्टूबर 2013 को ‘दैनिक एशियन रिपोर्टर’ सहित ‘स्वदेश’, ‘नव दुनिया’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़कर उन्होंने अपनी लेखनी से जनसरोकारों को आवाज़ दी।

32 वर्षों की इस यात्रा में उन्होंने सदैव निष्पक्षता, निर्भीकता और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी। उनकी रिपोर्टिंग शैली तथ्यों पर आधारित और जनहित के प्रति समर्पित रही है, जिसने उन्हें पाठकों और पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई।
सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव
पत्रकारिता के साथ-साथ श्री जैन ने सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ‘मानव धर्म रक्षा परिषद’ और ‘भोजेश्वर संघ’ की स्थापना कर समाज में संगठन, समन्वय और मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए।

उनका यह मनोनयन केवल एक प्रशासनिक पद नहीं, बल्कि उनके दीर्घकालिक समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

भोजेश्वर मीडिया संघ समेत विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों और पत्रकारिता जगत के दिग्गजों द्वारा उन्हें बधाइयाँ प्रेषित करने का दौर जारी है।

आज जब मीडिया पर विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठते हैं, ऐसे समय में कल्याण जैन जैसे अनुभवी और जनपक्षधर पत्रकार का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना सकारात्मक संकेत है।

यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि उस विचारधारा की जीत है जो पत्रकारिता को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानती है। अब नजरें इस बात पर होंगी कि उनके नेतृत्व में संगठन और पत्रकारिता किस नई ऊँचाई को स्पर्श करते हैं।
AIJ एक असाधारण राष्ट्रीय संगठन
एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट – भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) बीते 12 वर्षों में सत्य, सेवा और समर्पण की मूल भावना पर आधारित एक सशक्त राष्ट्रीय परिवार के रूप में स्थापित हुआ है, जो आज देशभर के 90,000 से अधिक पत्रकार साथियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए 575 से अधिक जिलों में सक्रिय नेटवर्क के माध्यम से जमीनी पत्रकारों को पहचान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान कर रहा है। संगठन की कार्यसंस्कृति पारदर्शिता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और निःस्वार्थ सेवा पर आधारित है, जहाँ पद से अधिक कर्तव्य और अधिकार से अधिक जिम्मेदारी को महत्व दिया जाता है।

AIJ का स्पष्ट मत है कि पत्रकारिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि जनहित और समाज सेवा का मिशन है; यही कारण है कि संगठन प्रतिस्पर्धा या कटुता से दूर रहकर सकारात्मक, रचनात्मक और सेवा-आधारित दृष्टिकोण अपनाता है। व्यक्तिगत स्वार्थ या पदलोलुपता से प्रेरित तत्वों के आने-जाने से संगठन की दिशा प्रभावित नहीं होती, क्योंकि इसकी वास्तविक शक्ति संख्या नहीं, बल्कि निष्ठा, विश्वसनीयता और पत्रकार समाज के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में निहित है।

संगठन से जुड़े सदस्यों ने इसे गौरव, सम्मान और प्रेरणा का स्वर्णिम क्षण बताया है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पत्रकारिता का स्तर और ऊँचा होगा तथा संगठन नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कल्याण जी जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के लिए गर्व और विश्वास का क्षण है। उन्होंने बताया कि श्री जैन का दीर्घकालीन अनुभव, स्थापना काल से जुड़ा योगदान, संघर्षशीलता और पत्रकार हित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। विक्रम सेन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार, पत्रकार सुरक्षा, अधिकार संरक्षण और सम्मान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे तथा एआईजे परिवार और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।

वहीं भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कल्याणमल जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश इकाई का प्रभारी बनाए जाने पर संगठन उनका स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता है। राकेश साहू ने विश्वास जताया कि श्री जैन के मार्गदर्शन से प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत व सशक्त होगा तथा पत्रकार साथियों को संगठित करने और उनके हितों की रक्षा में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






