रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश भर में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विशेष यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया गया, जो बामौर कलां क्षेत्र में काफी कारगर सिद्ध हुआ। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी रखी गई। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
बामौर कलां में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौर कलां संजय लोधी द्वारा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध दस्तावेज, ओवरस्पीडिंग, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। साथ ही नियम तोड़ने वालों से शमन शुल्क वसूल किया गया।
जागरूकता के साथ सख्ती, दिखा सकारात्मक असर
अभियान केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति लगातार समझाइश दी गई, जिससे नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न हुई। अभियान के दौरान और उसके समापन तक बड़ी संख्या में वाहन चालकों द्वारा स्वेच्छा से नियमों का पालन किया जाना इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान प्रभावी रहा।

सड़कों पर दिखा अनुशासन, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप
पुलिस की सख्ती के चलते बामौर कलां क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नियम तोड़ने वालों में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं आम नागरिकों ने इस अभियान को सड़क सुरक्षा की दिशा में सराहनीय और समयोचित पहल बताया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस अभियान में थाना प्रभारी संजय लोधी, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश पांडे, उपनिरीक्षक संदीप कुजुर, आरक्षक अनिल जादौन, आरक्षक आकाश सिंह, राहुल लोधी एवं आरक्षक चालक सत्यवीर गुर्जर की सक्रिय, जिम्मेदार एवं सराहनीय भूमिका रही।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







