रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | मध्य प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। नगर स्थित चावरा विद्या भवन स्कूल में आयोजित प्री-नेशनल नेटबॉल कोचिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक महाराष्ट्र के नांदेड शहर में आयोजित की जाएगी।
प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में 45 खिलाड़ियों ने लिया भाग
21 से 25 जनवरी तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश की तीनों टीमों के कुल 45 चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और तकनीकी मूल्यांकन के बाद 36 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया, जिनमें से 11 खिलाड़ी अकेले चावरा विद्या भवन स्कूल से हैं। यह उपलब्धि स्कूल और पूरे नगर के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।
इन खिलाड़ियों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर

14 वर्ष बालक वर्ग:
यश लोवंशी
यशराज
हिमांशु
ज्योतिराज
14 वर्ष बालिका वर्ग:
जिकरा सैयद
वैरी जानवी
परी
दिशा पटेल
नैन्सी तिवारी
17 वर्ष बालिका वर्ग:
परिधि मीना
अदिति परमार
टीम कप्तानों की घोषणा
नेटबॉल बालिका 14 वर्ष टीम की कप्तानी जिकरा सैयद को सौंपी गई है, जबकि 14 वर्ष बालक टीम का नेतृत्व यश लोवंशी करेंगे। वहीं, 17 वर्ष बालिका टीम की कप्तान अदिति परमार को नियुक्त किया गया है।
कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन दल नियुक्त
टीमों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निसार सर, साक्षी साहू और प्रियांशु यादव को सौंपी गई है। वहीं कमलकांत, प्रथम गिरी और अभिषेक को टीम मैनेजर बनाया गया है। दल प्रबंधक का दायित्व जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव को सौंपा गया है।
नगर में खुशी की लहर, खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य फादर लीजो और फादर मैनेजर एलेक्स सहित रायसेन जिला नेटबॉल संघ के पदाधिकारी रवीश अग्रवाल, सद्दाम खान, जुबैर खान, प्रिया वर्मा, उर्वशी वर्मा और समिक्षा लोवंशी ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नगर के खेल प्रेमियों और नागरिकों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।
चावरा विद्या भवन स्कूल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मंडीदीप और मध्य प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह सफलता साबित करती है कि यदि सही प्रशिक्षण और अवसर मिले, तो छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। अब सभी की निगाहें नांदेड में होने वाली प्रतियोगिता पर हैं – जहां ये खिलाड़ी प्रदेश और नगर का नाम रोशन करने उतरेंगे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







