मंडीदीप के अनंत उत्सव स्कूल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: विज्ञान नवाचार में क्षेत्रीय चयन, देशभर की टॉप 25 छात्राओं में चयन और रक्षा मंत्री से सम्मान

SHARE:

✍️ राजू अतुलकर
मंडीदीप | औद्योगिक नगरी मंडीदीप के लिए यह शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। अनंत उत्सव स्कूल (Anant Utsav School) ने विज्ञान, नवाचार और प्रतिभा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। विद्यालय द्वारा तैयार किया गया अभिनव विज्ञान मॉडल “Aqua Cleaning Boat” भोपाल में आयोजित होने वाले Innovation Festival 2025-26 के लिए क्षेत्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। यह प्रतिष्ठित विज्ञान महोत्सव 28 से 30 जनवरी तक रीजनल साइंस सेंटर, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
दो छात्र करेंगे मंडीदीप का प्रतिनिधित्व

जानकारी देते हुए ज्योति राजपूत ने बताया कि –
इस परियोजना के माध्यम से स्कूल के छात्र दुर्गा कुमारी और मोक्ष जैन मंडीदीप एवं विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में भोपाल के कई बड़े और प्रतिष्ठित CBSE स्कूलों के मॉडल शामिल थे, लेकिन मंडीदीप के इस स्कूल ने अपनी नवाचारी सोच से बड़े स्कूलों को कड़ी टक्कर देते हुए चयन सूची में स्थान बनाया है।
तालाब और नदियों की सफाई का सस्ता और प्रभावी समाधान
छात्रों द्वारा विकसित Aqua Cleaning Boat मॉडल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और भविष्य उपयोगी तकनीक है। यह नावनुमा मशीन तालाबों, झीलों और नदियों में तैरते प्लास्टिक, कचरे और प्रदूषक तत्वों को साफ करने के लिए डिज़ाइन की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस मॉडल को बड़े स्तर पर विकसित किया जाए तो यह कम लागत में जल प्रदूषण नियंत्रण का प्रभावी समाधान बन सकता है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल की छात्रा का चयन

अनंत उत्सव स्कूल की एक छात्रा ऑल इंडिया टॉप-25 प्रतिभाओं में चयनित होकर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। छात्रा ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ उसे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि विद्यालय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की बात है और यह साबित करती है कि मंडीदीप के विद्यार्थी देश के सर्वोच्च मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
शिक्षिका नेहा सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार
इस विज्ञान परियोजना को तैयार कराने में विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका सुश्री नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक सोच, प्रयोग और नवाचार के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. एंटोनी राज ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और इसे स्कूल व मंडीदीप के लिए गौरव का क्षण बताया।
27 जनवरी को मिलेगा विशेष सम्मान
जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को चयनित छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षिका को विशेष पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद छात्र रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान नवाचार महोत्सव में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।
बड़े शहरों के स्कूलों को दी कड़ी चुनौती

खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में भोपाल के कई नामी-गिरामी और संसाधन सम्पन्न CBSE स्कूल शामिल थे, लेकिन मंडीदीप के इस स्कूल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा और नवाचार से बड़े शहरों के स्कूलों को कड़ी टक्कर देते हुए चयन सूची में स्थान बनाया।
स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर
इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के नवाचार बच्चों में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं और क्षेत्र की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाते हैं।
मंडीदीप का नाम शिक्षा और नवाचार के राष्ट्रीय नक्शे पर
अनंत उत्सव स्कूल की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मंडीदीप क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। इससे साबित होता है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u