मंडीदीप, पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ, पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर न्यायालय में किया पेश

SHARE:

📰 रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | राजधानी भोपाल से सटे औद्योगिक नगर मंडीदीप में वरिष्ठ पत्रकार कल्याणमल जैन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप और खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
यह मामला केवल एक व्यक्ति पर हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें धमकी, साजिश और सबूत मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिनकी पुष्टि CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से हो सकती है।
पुलिस के अनुसार फरियादी कल्याणमल जैन (55 वर्ष) निवासी शांति नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 23, दाहोद रोड, मंडीदीप ने थाना मंडीदीप में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20 दिसंबर 2025, रात लगभग 10:20 बजे, जब वे अपने घर के सामने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी सफेद रंग की कार (MP-04 YJ 9512) के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर से वे दीवार से जा टकराए, जिससे उनकी कमर और दोनों हाथों में चोटें आईं। कार चालक सिकन्दर और उसके साथ मौजूद वसीम ने उतरकर गाली-गलौज की, शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी नशे की हालत में बताए जा रहे हैं।

कौन हैं आरोपी 

पुलिस ने इस मामले में—सिकन्दर खान, पुत्र खुर्शीद खान वसीम खान, पुत्र खुर्शीद खान निवासी — मंडी मोहल्ला, मंडीदीप
को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 125(a), 296(b), 119(1), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

सबूत मिटाने की कोशिश, CCTV बना गवाह

बताया जा रहा है, कि यह हमला सुनियोजित था इसीलिए घटना के बाद घटनास्थल से टायरों के निशान और अन्य साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की गई, पूरी गतिविधि CCTV कैमरों में कैद हो चुकी थी। इन फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक तेजी से पहुंच बनाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी ओबेदुल्लागंज शीला सुराना के निर्देशन में मंडीदीप थाना पुलिस रंजीत सराठे ने बिना देरी के FIR दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
वहीं मुख्य आरोपी सिकंदर का जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया

पुलिस का स्पष्ट संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पत्रकारों पर हमला कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती माना जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

मंडीदीप में पत्रकार पर हुआ यह हमला जहां अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है, वहीं पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कानून का राज कायम है।
जो भी कानून को चुनौती देगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।
इनका कहना…
“प्रथम दृष्टया इस मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
एक आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
मामले की जांच गहनता से की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

रंजीत सराठे, थाना प्रभारी, मंडीदीप
“कल रात मंडीदीप क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार कल्याण मल जैन के साथ हुई घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।
प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन विवेचना की जा रही है।
इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

शीला सुराना, एसडीओपी, ओबेदुल्लागंज

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई