सिख समाज पर विवादित टिप्पणी के विरोध में उबाल, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हरक सिंह रावत का पुतला दहन

SHARE:

रिपोर्ट – नेतराम पटेल
भोपाल | कांग्रेसी नेता और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय के पूर्वजों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी ने राजधानी में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। इसी के विरोध में मंगलवार दोपहर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भारतीय गण वार्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए रावत का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत करीब दो बजे हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला, संगठन मंत्री आर.एस. खालसा, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भगवा सैनिक मौजूद रहे। भीड़ ने हाथों में तख्तियां लेकर सिख समाज के सम्मान की रक्षा और अपमानजनक बयानबाजी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सिख इतिहास, उनके बलिदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई निर्णायक भूमिका को विस्तार से याद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा –
“सनातन परंपरा और सिख समाज की प्रतिष्ठा से कोई समझौता नहीं होगा। गुरुओं और सिख वीरों ने धर्म, देश और मानवता के लिए जो बलिदान दिए हैं, वे आज भी राष्ट्र की आत्मा को मजबूत रखते हैं।
उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि-
“समाजों को बांटने की मानसिकता किसी भी सूरत में देशहित के अनुरूप नहीं है। मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन समुदायों पर आक्षेप लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।”

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई