“गौहरगंज रेप केस कांड: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा बोले- एसपी या टीआई को हटाना ही समाधान नहीं है, कल देर रात CM ने रायसेन एसपी को हटाया था

SHARE:

मंडीदीप/भोपाल | रायसेन की 6 वर्ष की मासूम से दरिंदगी के मामले में अब राजनीति भी गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची के उपचार, सुरक्षा और आगे की मेडिकल ज़रूरतों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
                     पटवारी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “जब पूरे प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी हो, तब केवल किसी एसपी या टीआई को हटाना समाधान नहीं है। यह सिर्फ औपचारिकता है।”
उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषी दरिंदे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में स्पष्ट और सख्त संदेश जाए।

बता दें कि घटना के बाद कल देर रात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को लाइन अटैच करने और मिसरोद TI को हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन विपक्ष इसे नाकाफी बताते हुए सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार देर शाम बड़ा फैसला लेते हुए रायसेन SP को तत्काल प्रभाव से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया था। साथ ही मिसरोद के टीआई को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रात 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने CS, DGP, ADG इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने गिरफ्तारी में हो रही देरी और पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर कड़ा असंतोष जताया।
                                    CM मोहन यादव की हाई-लेवल मीटिंग

मामला क्या है?

21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी 23 वर्षीय आरोपी सलमान, उसे चॉकलेट का लालच देकर जंगल की तरफ ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली। फिलहाल उसका इलाज एम्स भोपाल में चल रहा है और डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार है।

जनता का गुस्सा, पुलिस पर सवाल

घटना के बाद से गौहरगंज और मंडीदीप में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भी महिलाएँ और युवतियाँ धरने पर डटी हुई हैं। सोमवार को आंदोलन उग्र भी हो गया था। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसके बाद इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया है। DIG प्रशांत खरे ने बताया कि 20 टीमें और 300 से अधिक पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं।
             कड़ाके की ठंड में भी विद्यालय/कॉलेज की छात्राएं धरने पर डटी

भोपाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल

बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया।

उन्होंने निर्देश दिए

  1. पुलिस सड़कों पर उतरे
  2. गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
  3. किसी भी अपराधी को न छोड़ा जाए
  4. ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
  5. लापरवाह अफसरों पर तुरंत कार्रवाई की जाए
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए सरकार के सबसे सख्त कदमों में से एक माना जा रहा है।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u