रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप – विजयदशमी के पावन पर्व पर नगर का ऐतिहासिक दशहरा उत्सव इस वर्ष भी भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित चल समारोह रात 11 बजे शोभायात्रा के रूप में दशहरा मैदान पहुंचा।
छुट्टी भैया बने उत्सव की जान
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह “छुट्टी भैया” ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में समिति ने महीनों पहले से तैयारियां शुरू कीं और नगर की विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक समितियों को जोड़कर एकता और सहयोग की मिसाल पेश की।
छुट्टी भैया का व्यक्तित्व नगर में सिर्फ धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हर सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधि में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। नगर की युवा पीढ़ी उन्हें प्रेरणास्रोत मानती है और वरिष्ठजन उनके संगठन कौशल और समर्पण की सराहना करते हैं।
बाल विवाह रोकने का संदेश
नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने मंच से समाज से बाल विवाह जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।
राम-रावण युद्ध का मंचन
अतिथियों के स्वागत उपरांत रात करीब साढ़े 12 बजे बाबा रामदेव मंडल के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन प्रस्तुत किया। पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव ने रामायण और श्रीमद्भागवत गीता के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण
अजीत सिंह छुट्टी भैया ने कहा कि दशहरा उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि नगर की 80 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संजोना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठजनों और नगर की सभी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं का आभार जताया और इसे नगर की पहचान बताया।
रावण दहन का अद्भुत नजारा
रात करीब 1 बजे भगवान श्रीराम ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का वध किया। 17 एकड़ में फैले मैदान में जयघोष गूंज उठा और देर रात तक जनसागर उमड़ा रहा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल
372