भोजपुर में CRPF जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, आर्यिका संघ से लिया अहिंसा और शाकाहार का संकल्प

SHARE:

✍️ रिपोर्ट : सौरभ जैन
मंडीदीप/ओबेदुल्लागंज | शुक्रवार को बंगरसिया से पहुंचे CRPF जवानों के एक दल ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र के शिव मंदिर और जैन मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर जवानों ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, शांति नगर में विराजमान आर्यिका संघ के दर्शन भी किए।
आर्यिका संघ ने अपने प्रवचन में जवानों को अहिंसा और शाकाहार के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शाकाहार न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह करुणा और शांति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) ने जानकारी दी कि माताजी के प्रेरक उपदेशों से प्रभावित होकर दल में शामिल करीब 50 जवानों ने अपने विवेकानुसार मांसाहार त्यागने का संकल्प लिया। इनमें से कुछ ने एक दिन, कुछ ने महीनों और कुछ ने आजीवन शाकाहार अपनाने का प्रण किया।
गौरतलब है कि भोजपुर में इस समय आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका विज्ञा श्री माताजी, आर्यिका ज्ञेयक श्री माताजी और क्षुल्लिका विज्ञप्ति श्री माताजी अपने संघ सहित विराजमान हैं।
संघ का सोमवार को मंडीदीप नगर में आगमन संभावित है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u