शिक्षा, संस्कार और संगीत का अद्भुत संगम: विश्वकर्मा जयंती पर विभूतियों का सम्मान

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
भोपाल/मंडीदीप | विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर संस्कार सेना द्वारा होटल प्रकाश एंड संस में आयोजित भव्य समारोह “शिक्षा के साथ संस्कार और संगीत” ने एक अनोखा रंग बिखेरा। इस अवसर पर माता-पिता समान बुजुर्गों की साक्षात पूजा की गई और माता-पिता पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वातावरण इतना भावुक हो उठा कि कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम में नन्ही बालिका श्रेया सोनी (मंडीदीप) ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उनकी उत्कृष्ट गायन प्रतिभा के लिए उन्हें लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, माता-पिता पर आधारित गीतों की soulful प्रस्तुतियों के लिए बृजेश कुलश्रेष्ठ (जोधपुर, राजस्थान) और दीपक दिवाना (भोपाल) को श्रवण कुमार पुरस्कार प्रदान किया गया।
विशेष सम्मान
रामगोपाल (मंडीदीप) और कर्मवीर सिंह (भोपाल) को भी श्रवण कुमार सम्मान से नवाजा गया।
शब्बीर भाई (भोपाल) को मोहम्मद रफी सम्मान,
सुनील माथुर (दिल्ली) को मुकेश कुमार सम्मान,
राजेंद्र बुजाडे़ को किशोर कुमार सम्मान,
सुभाष चंद्र सक्सेना एवं राजेंद्र बिरोले को भूपेंद्र हजारे सम्मान,
संजना चौहान एवं कु. वंदना चौरे (इटारसी) को आशा भोंसले सम्मान से अलंकृत किया गया।
इसी कड़ी में मशहूर तबला वादक व वरिष्ठ दूरदर्शन कलाकार कपूर नागर, समाजसेविका एवं शिक्षाविद एडवोकेट सुचित्रा दामले, साध्वी पूजा किशोरी को भी समाजसेवा और संस्कृति संवर्धन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजन

फिल्म अभिनेता गुड्डू चार्ली (भोपाल) ने “मेरा जूता है जापानी…” पर अपनी हास्य अदायगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
वहीं बाबा भारती मिडिल स्कूल, दाहोद के बच्चों ने माता-पिता की दशा और युवाओं की दिशा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर सभी बच्चों और उनके शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

पत्रकारिता और संगीत जगत का सम्मानवरिष्ठ पत्रकार एम.के. व्यास (भोपाल) को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त नर्मदापुरम से अनुप रिछारिया, मुंबई से तरुण देव, भोपाल से वरिष्ठ गायक वाय.के. विमल, सतीश खरे, राशि प्रभा गुप्ता, ममता तिवारी, मंदसौर से ईशान कीमती, मोहन सिंह टॉक, उत्तम डगौर, कमलेश प्रजापति, किशन प्रजापति, मीना सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगाए।

संस्कार सेना की भूमिका
कार्यक्रम का आयोजन संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े, राष्ट्रीय महासचिव हेमंत सोगानी, राष्ट्रीय सचिव अलका धुर्वे, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति भाल (नागपुर), राष्ट्रीय सचिव स्नेहलता सिंह, संरक्षक एडवोकेट चंद्र कुमारी गुप्ता (इंदौर), रामसिया दीक्षित गुरुजी, रामगोपाल रैकवार, पूर्व डीएसपी सीताराम मेहरा, जिला अध्यक्ष मदनलाल मेहरा एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विशेष अतिथि एवं गणमान्य उपस्थित
अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात सेन्नई (मुंबई), नेशनल इनवाइट अध्यक्ष अमीना बी (हैदराबाद), वर्किंग चेयरमैन सीता नानका, राष्ट्रीय सचिव गिजेश कुशवाहा, थानसिंह मालवीय, बैतूल से जगदीश चंद्र पवार, राजगढ़ से पवन शर्मा, प्रशांत पथोरिया, पत्रकार आशीष मिश्रा गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक मालवीय ने किया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u