✍️ रिपोर्ट – सौरभ जैन
मंडीदीप | रविवार को माँ हिंगलाज देवी धाम के आचार्य गुरु विद्यापीठ के विद्यार्थियों का स्वागत मंडीदीप में किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जैन (आर.एन.जी) ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा के मंडीदीप स्थित विधायक कार्यालय में इन विद्यार्थियों का सम्मान करने का मौका मिला, जहाँ कई गुरुजन भी साथ मिलकर इस सेवा कार्य में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर, “बिनु सतसंग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई” (अर्थात: बिना सत्संग के ज्ञान नहीं होता और बिना भगवान की कृपा के सत्संग आसानी से नहीं मिलता) जैसे आध्यात्मिक विचारों पर भी चर्चा हुई।








