रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए शिवपुरी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। अमोला थाना पुलिस ने बीती रात अवैध देशी शराब के बड़े जखीरे को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 40 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ एक बलेनो कार को जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹8,50,000 बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अमोला थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमोला पुलिस ने छान रोड पर घेराबंदी की और एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 40 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी और मशरूका
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
मनोज लखेरा, पुत्र लक्ष्मण प्रसाद लखेरा, निवासी दौलतगंज राजा बक्सर का गेट, कोतवाली लश्कर, जिला ग्वालियर
बिजेन्द्र सिंह चौहान, पुत्र राजा सिंह चौहान, निवासी जडेरुआ बंधा सिटी, महाराजपुरा, ग्वालियर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त की गई सामग्री का विवरण इस प्रकार दिया है:
40 पेटी देशी प्लेन शराब (अनुमानित कीमत ₹2,00,000)
बलेनो कार (अनुमानित कीमत ₹6,50,000)
कुल जब्त मशरूका ₹8,50,000 का आंका गया है।
कानूनी कार्रवाई
अमोला थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 219/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, आरोपियों को 3 सितम्बर 2025 को माननीय न्यायालय करैरा, जिला शिवपुरी में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी
इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:
उनि अंशुल गुप्ता (थाना प्रभारी अमोला), सउनि वासुदेव प्रसाद, आरक्षक संजीव श्रीवास्तव, आरक्षक हीरेन्द्र सिंह, आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक अतर सिंह, आरक्षक महेश, आरक्षक संतोष पाठक, आरक्षक कुलदीप, एवं आरक्षक नीतन्द्र सिंह।
पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अमोला पुलिस टीम को इस कार्यवाही के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







