रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | कहते हैं कि कठिन परिश्रम और लगन के आगे बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हार मान जाती है। इस कहावत को सच साबित किया है पिछोर के होनहार युवक राजकुमार लोधी ने, जिन्होंने उच्च न्यायालय इंदौर में सहायक क्लर्क के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गुरुजनों और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
हाल ही में उच्च न्यायालय में निकली भर्ती का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें आर एस एकेडमी पिछोर के विद्यार्थी राजकुमार लोधी पुत्र हरिराम लोधी का चयन हुआ। इस अवसर पर वे अपने गुरु रामपाल सर से मिलने आर एस एकेडमी खनियांधाना पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने उन्हें माला पहनाकर और गर्मजोशी से स्वागत किया, मानो कोई परिवार का सदस्य बड़ी जीत हासिल कर लौटा हो।
बचपन के संघर्ष से सफलता की ऊंचाई तक
आर एस एकेडमी के संचालक रामपाल लोधी ने इस मौके पर राजकुमार की मेहनत और संघर्ष की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि राजकुमार जब कोचिंग पढ़ने आते थे तो सुबह 4 बजे टॉर्च बांधकर साइकिल से नया चौराहा से निकलते और 5 बजे पहुंचकर पढ़ाई शुरू कर देते। उनका ग्रुप बहुत ही परिश्रमी था और आज सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं।
भर्ती प्रक्रिया और चयन की कहानी
राजकुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर में यह विज्ञापन 2022 में 3,100 पदों के लिए निकला था। प्रारंभिक चयन के बाद इंटरव्यू हुआ और फिर दस्तावेज़ों का सत्यापन किया गया। अंततः 5 अप्रैल को परिणाम आया और 11 अगस्त को उन्हें जॉइनिंग लेटर मिला। सबसे पहले उन्होंने यह खुशखबरी अपने गुरु रामपाल सर को दी।
मेहनत पर भरोसा ही सफलता की कुंजी
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा – “अपनी मेहनत पर भरोसा रखो, सफलता जरूर मिलेगी। गुरु आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उस राह पर चलना आपको ही पड़ता है।” उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए बताया कि 12वीं के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें नौकरी करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार यह मुकाम हासिल किया।
राजकुमार ने कहा – “संघर्ष के समय आप अकेले होते हैं, लेकिन सफलता के बाद वही लोग तालियां बजाते हैं। इसलिए लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस रखना चाहिए।”
छात्राओं को खास संदेश
राजकुमार ने कहा कि लड़कियों को अपने करियर के लिए संघर्ष जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा – “घर हो या ससुराल, अगर महिला के पास अपनी नौकरी नहीं है, तो उसकी बात अक्सर अनसुनी कर दी जाती है। इसलिए नौकरी पाने की दिशा में प्रयास करना बहुत जरूरी है।”
पढ़ाई का समय और विषय चयन पर टिप्स
जब विद्यार्थियों ने पूछा कि पढ़ाई का सबसे अच्छा समय क्या है, तो उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन वे खुद सुबह 4 बजे से पढ़ाई करते थे और रात 8 से 12 बजे तक भी पढ़ते थे।
विषय चयन पर उन्होंने कहा कि कोई भी विषय कमजोर नहीं होता। कमजोर विषय पर अधिक मेहनत करें और गणित-रीजनिंग जैसे प्रश्नों की कैलकुलेशन दिमाग में करने की आदत डालें।
इस अवसर पर रामपाल सर, सोनू लोधी, बीकेश यादव सहित एकेडमी के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल
72