रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले के नरवर कस्बे में शनिवार देर रात एक रोमांचक और डरावना वाकया हुआ। मोटा महादेव मंदिर के सामने रहने वाले नगर परिषद पार्षद कुशवाहा के घर में अचानक करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। रात करीब 1 बजे हुई इस घटना ने पूरे घर में अफरा-तफरी मचा दी। स्थिति इतनी भयावह थी कि परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत छत पर चढ़ गए और मदद के लिए पुकारने लगे।
बाथरूम में बंद कर रात बिताया मगरमच्छ
परिवार ने तुरंत इलाके के सर्प मित्र सलमान पठान को फोन पर सूचना दी। सलमान पठान मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा और पर्याप्त साधनों की कमी के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए मगरमच्छ को बाथरूम में बंद कर दिया, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।
सुबह हुआ सुरक्षित रेस्क्यू, डैम में छोड़ा गया
सुबह होते ही सलमान पठान ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को बाथरूम से बाहर निकाला। रस्सी से मजबूती से बांधकर उसे एक तीन पहिया वाहन में डाला गया और पास के डैम तक ले जाकर सुरक्षित रूप से पानी में छोड़ दिया।
मगरमच्छ का हमला घातक हो सकता है

सलमान पठान ने बताया, “इतने बड़े मगरमच्छ का हमला इंसान के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह अचानक झटके में गंभीर चोट या मौत का कारण बन सकता है।” उन्होंने कहा कि अब तक वे 44 मगरमच्छ, 17 हजार से अधिक सांप और कई अन्य वन्य जीवों को रेस्क्यू कर चुके हैं और उन्हें सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ चुके हैं।
स्थानीय लोगों में दहशत, जागरूकता की जरूरत
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के मौसम में नदियों, तालाबों और डैम का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ और सांप अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में भटक आते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी जंगली जीव को देखने पर तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







