“जान है तो जहान है” – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भावुक अपील, पचावली में बाढ़ पीड़ितों को ₹4.30 लाख की राहत राशि वितरित

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले के ग्राम पचावली में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। उफनती सिंध नदी और लगातार हुई मूसलधार बारिश ने सैकड़ों घरों को जलमग्न कर दिया, खेत-खलिहान डूब गए, और लोगों को अपनी जान बचाकर घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्राम पचावली पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों की पीड़ा को साझा किया और उन्हें सरकार की ओर से सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से सीधे संवाद करते हुए कहा –
जान है तो जहान है। सरकार का पहला और सर्वोच्च कर्तव्य अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”
प्रभावितों से सीधा संवाद, सहायता की गारंटी
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को ₹4.30 लाख की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र सौंपे, जो सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किए गए। यह सहायता राज्य सरकार की आरबीसी 6(4) योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।
उन्होंने मौके पर ही घर क्षति, खाद्यान्न संकट और जीवनयापन संबंधी चुनौतियों का जायज़ा लिया और स्पष्ट किया कि “हम पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ सकते, ये समय भावनात्मक और प्रशासनिक दोनों रूप से जनता के साथ खड़े रहने का है।”
ये 10 परिवार जिन्हें तुरंत मिला संबल:
1. पतीराम जाटव – ₹70,000
2. चंपाल जाटव, सविता जाटव, भगचंद जाटव, राजकुमारी जाटव, संपत बाई केवट, खुशलाल जाटव, खेमचंद्र जाटव, काला बाई जाटव, सीमा जाटव – प्रत्येक को ₹40,000
कुल स्वीकृत राशि: ₹4,30,000
संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें साथ

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय संचार, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में केंद्र सरकार की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा:
यह संकट की घड़ी है, और हम हर प्रभावित के साथ खड़े हैं। ग्वालियर से दो हेलीकॉप्टर राहत के लिए भेजे गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे उतर नहीं सके। इसके बावजूद लगभग 400 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, यह प्रशासन की सतर्कता और केंद्र-राज्य के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।”
सिंधिया ने यह भी बताया कि मक्का और सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक किसान को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
प्रशासन की सक्रियता और जनता का धैर्य बना ताकत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आपदा राज्य की सामूहिक परीक्षा है, और हम इस कठिन समय में जनता का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा:
जनहानि हो, पशुहानि या फसल क्षति  – सरकार हर स्थिति में पीड़ितों के साथ है। राहत राशि पारदर्शिता और समयबद्धता से दी जाएगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि राहत कार्यों की 24×7 निगरानी की जा रही है।
इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन समेत कई प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला शक्ति को मिला विशेष सम्मान
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं से आशीर्वाद लिया और कहा:
आपके आशीर्वाद से हम किसी भी आपदा को पार कर सकते हैं। सरकार आपके दुख-दर्द में भागीदार है और हम आपके जीवन को फिर से सामान्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
प्रेरक उदाहरण: “भैयालाल का रेस्क्यू”
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम के भैयालाल नामक ग्रामीण के साहस और प्रशासन की तत्परता का उदाहरण देते हुए कहा –
जब संकट चरम पर था, तब प्रशासन ने बिना समय गंवाए जान बचाने के लिए हर साधन का उपयोग किया। यह सरकार की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है।”
राहत का कार्य जारी है, सरकार सजग है
शिवपुरी जिले के लिए यह आपदा भले ही अभूतपूर्व रही हो, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की तत्परता से राहत कार्यों में तेजी आई है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के इस दौरे से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार जनता के साथ सिर्फ भाषण में नहीं, मैदान में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u