ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप की 22वीं कांवर यात्रा का बुधनी से भव्य शुभारंभ

SHARE:

 

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप द्वारा आयोजित 22वीं भव्य कांवर यात्रा का शुभारंभ आज विधिवत रूप से बुधनी घाट से हुआ। इस पावन यात्रा में लगभग 300 कांवरिए पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का विशेष आकर्षण 115 किलोग्राम की विशालकाय कांवर और महाकाल की मनमोहक झांकी रही है, जो यात्रा के दरमियान सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
यात्रा का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव, सचिव विजय श्रीवास्तव एवं अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत में मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आज रात उमरिया में विश्राम

यात्रा आज रात्रि विश्राम उमरिया स्थित गुरुद्वारे पर करेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है। यात्रा के प्रत्येक चरण में सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और सेवा कार्यों का विशेष ध्यान रखा गया है।
कल होगा नगर में भव्य स्वागत
दिनांक 03 अगस्त को शाम 5 बजे यह पवित्र यात्रा नगर मंडीदीप में प्रवेश करेगी। इस दौरान नगरवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा, स्वागत तोरण और भंडारों का आयोजन किया गया है।
महादेव की शरण में भोजपुर आगमन
यात्रा का समापन 4 अगस्त को भोजपुर महादेव मंदिर पहुंचकर होगा, जहां सभी कांवरिए जलाभिषेक कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप की यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण की मिसाल भी बन गई है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u
error: Content is protected !!